बाल ठाकरे की तस्वीर का महाराष्ट्र विधानभवन में सीएम ने किया अनावरण

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बालासाहेब ठाकरे की जयंती पर सोमवार को राज्य के विधानभवन के सेंट्रल हॉल में उनकी तस्वीर का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में बालासाहेब के बेटे उद्धव ठाकरे व उनके परिवार के सदस्य शामिल नहीं हुए। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे, एनसीपी नेता अजित पवार सहित अन्य नेता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Load More