बाल ठाकरे ने महाराष्ट्र को दिया पहला ब्राह्मण सीएम: रावसाहेब दानवे के बयान पर संजय राउत
शिवसेना सांसद संजय राउत ने केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के एक बयान पर कहा कि दिवंगत बाल ठाकरे ने मनोहर जोशी के रूप में महाराष्ट्र को पहला ब्राह्मण मुख्यमंत्री दिया था। उन्होंने कहा, "(दानवे) राज्य को जातियों व वर्गों में क्यों बांट रहे हैं?" गौरतलब है, दानवे ने कहा था कि वह महाराष्ट्र में एक ब्राह्मण मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।