'बाल वाटिका' की शुरुआत के साथ उत्तराखंड नई शिक्षा नीति लागू करने वाला पहला राज्य बना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को 'बाल वाटिका' (प्राइमरी से पूर्व की कक्षा) का उद्घाटन किया जिसके साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की शुरुआत करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया। निजी स्कूलों में नर्सरी में होने वाली पढ़ाई, अब आंगनबाड़ी व सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 'बाल वाटिका' कक्षा में कराई जाएगी।

Load More