बालक की लड़ाई मुस्तैदी से लड़ेंगे: छात्रों से मुस्लिम सहपाठी को पिटवाने की घटना पर एनसीपीसीआर
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के चेयरपर्सन प्रियंक कानूनगो ने लोगों से शिक्षिका द्वारा मुज़फ्फरनगर (यूपी) में छात्रों से मुस्लिम सहपाठी को पिटवाए जाने वाली घटना का वीडियो शेयर ना करने की अपील की है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग किए जाने पर उन्होंने कहा, "एनसीपीसीआर बालक की लड़ाई पूरी मुस्तैदी से लड़ेगा।"