बालकृष्ण ने नागा चैतन्य के दादा का उड़ाया मज़ाक, ऐक्टर ने कहा- वह तेलुगू सिनेमा के गौरव थे
ऐक्टर नागा चैतन्य ने अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण द्वारा उनके दादा व दिवंगत अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव का मज़ाक उड़ाने पर ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी है। चैतन्य ने बयान जारी कर कहा, "वह तेलुगू सिनेमा के गौरव और स्तंभ थे। उनका अपमान करना खुद को नीचा दिखाना है।" चैतन्य के छोटे भाई व अभिनेता अखिल अक्किनेनी ने भी बयान जारी किया।