बालाजी टेलीफिल्म्स के पूर्व सीओओ समेत 2 के केन्या में लापता होने पर भारत ने जारी किया बयान

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने केन्या में 2 भारतीयों के लापता होने पर कहा है कि भारतीय उच्चायोग ने केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो से जांच में तेज़ी लाने का आग्रह किया है। बकौल बागची, मंत्रालय पीड़ित परिवारों के संपर्क में है। लापता लोगों में बालाजी टेलीफिल्म्स के पूर्व सीओओ ज़ुल्फिकार अहमद खान व उनके दोस्त शामिल हैं।

Load More