बालासाहेब के चेहरे के बिना चुनाव नहीं लड़ सकता शिंदे गुट: उद्धव
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा बालासाहेब ठाकरे की जयंती पर विधानसभा में उनकी तस्वीर का अनावरण किए जाने पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "बीजेपी-शिंदे गुट जानता है कि वह बालासाहेब के चेहरे के बिना चुनाव नहीं लड़ सकता।" बकौल उद्धव, शिंदे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगानी चाहिए।