बालासोर ट्रेन हादसे को सांप्रदायिक रंग देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: ओडिशा पुलिस
ओडिशा पुलिस ने रविवार को कहा, "हमारे संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया पर कुछ हैंडल बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे को सांप्रदायिक रंग दे रहे हैं और यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।" उन्होंने कहा, "जो लोग भी अफवाहें फैलाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त-से-सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"