'बालिका वधु' फेम अभिनेत्री नेहा मार्दा ने की प्रेग्नेंसी की घोषणा; शेयर की तस्वीर
अभिनेत्री नेहा मार्दा ने इंस्टाग्राम पर अपने पति आयुष्मान अग्रवाल के साथ एक तस्वीर शेयर कर प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "आखिरकार ईश्वर मेरी कोख में आ गए...साल 2023 में बेबी आ जाएगा।" साल-2012 में आयुष्मान से शादी करने वालीं नेहा 'बालिका वधु' और 'डोली अरमानों की' जैसे शोज़ में नज़र आ चुकी हैं।