बाली बाली था, नई दिल्ली नई दिल्ली है: जी20 डेक्लरेशन में रूस का ज़िक्र न होने पर जयशंकर
जी20 डेक्लरेशन में रूस का ज़िक्र न होने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है, "बाली घोषणापत्र से तुलना के संबंध में...केवल यही कहूंगा कि बाली बाली था और नई दिल्ली नई दिल्ली है।" बाली डेक्लरेशन के एक पैराग्राफ में कहा गया था कि 'यूक्रेन पर रूसी संघ की आक्रामकता की यह समूह कड़े शब्दों में निंदा करता है'।