बास डी लीडे ने पाक के हारिस की गेंद पर छक्का जड़ने के बाद मारी आंख, वीडियो हुआ वायरल

विश्व कप-2023 में शुक्रवार को नीदरलैंड्स के ऑल-राउंडर बास डी लीडे ने पाकिस्तानी पेसर हारिस राउफ की बाउंसर पर छक्का जड़ने के बाद उनकी ओर देखते हुए आंख मारी। 29वें ओवर की चौथी गेंद पर लीडे ने डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग के ऊपर से छक्का जड़ा। रउफ ने 9-0-43-3 के आंकड़े दर्ज किए और पाकिस्तान ने 81-रन से मैच जीता।

Load More