'बाहुबली 2' व 'आरआरआर' के बाद दुनियाभर में ₹650 करोड़ कमाने वाली तेलुगू फिल्म बनी 'सालार'

फिल्म ट्रेड ऐनालिस्ट मनोबाला विजयबालन के अनुसार, फिल्म 'बाहुबली 2' और 'आरआरआर' के बाद 'सालार' दुनियाभर में ₹650 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार करने वाली तीसरी तेलुगू फिल्म बन गई है। मनोबाला ने बताया कि 'सालार' ने रिलीज़ के 13वें दिन में कमाई का यह आंकड़ा हासिल किया है। फिल्म 'सालार' में अभिनेता प्रभास मुख्य किरदार में हैं।

Load More