'बाहुबली' के बाद 5,000 से अधिक शादी के प्रस्ताव आए, लव मैरिज करना चाहता हूं: प्रभास
अभिनेता प्रभास ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें 'बाहुबली' के बाद करीब 5,000 से अधिक शादी के प्रस्ताव मिले थे। उन्होंने आगे कहा कि उनकी मां चाहती हैं कि उनकी शादी हो और उन्होंने अपनी मां से कहा था कि वह इस फिल्म के बाद इस बारे में सोचेंगे। बकौल ऐक्टर, "मैं शादी ज़रूर करूंंगा...मैं लव मैरिज करूंगा।"