बाड़ लांघकर सुरक्षाकर्मियों को छकाते हुए विश्व कप फाइनल के दौरान मैदान में घुसा था शख्स
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वनडे विश्व कप 2023 फाइनल के दौरान मैदान में घुसने वाले शख्स का एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि शख्स बाड़ लांघकर कई सुरक्षाकर्मियों को छकाते हुए मैदान में घुसा था। गौरतलब है, शख्स के खिलाफ इस घटना को लेकर केस दर्ज किया गया है।