बाढ़ राहत कार्य के दौरान पंजाब में अपनी मां से मिला शख्स, 35 साल पहले मान चुका था मृत
पटियाला (पंजाब) में बाढ़ राहत कार्य के दौरान 37-वर्षीय स्वयंसेवक जगजीत सिंह अपनी मां से 35 वर्ष बाद मिले। जगजीत के पिता की मौत के बाद उनकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी और तब वह 2 वर्ष के थे। जगजीत के दादा-दादी ने उनकी परवरिश की और बताया कि उनके माता-पिता की कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई।