बिंदी न लगी होने पर महिला को कर्नाटक के बीजेपी सांसद ने डांटा, कहा- तुम्हारा पति ज़िंदा है न
कोलार (कर्नाटक) के बीजेपी सांसद एस. मुनिस्वामी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह महिला दिवस के एक कार्यक्रम में एक महिला के माथे पर बिंदी न होने पर उसे डांटते दिख रहे हैं। वीडियो में मुनिस्वामी महिला से 'तुम्हें स्टॉल लगाने की अनुमति किसने दी? तुम्हारी बिंदी कहां है? तुम्हारा पति ज़िंदा है न?' कहते दिख रहे हैं।