बिंदी लगाने पर झारखंड के स्कूल में शिक्षिका ने छात्रा को मारा थप्पड़, किशोरी ने की आत्महत्या
धनबाद (झारखंड) में सोमवार को बिंदी लगाकर स्कूल पहुंची 10वीं की छात्रा को शिक्षिका ने कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया जिससे आहत छात्रा ने घर पहुंचकर आत्महत्या कर ली। कथित सुसाइड नोट में 17-वर्षीय छात्रा ने लिखा, 'पूरे स्कूल के सामने बेइज्ज़त कर बाहर करवा दिया...इसे सह नहीं पा रही।" प्रिंसिपल व शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया गया है।