बिग बाज़ार को लालच और डर जैसी चीजों के आधार पर बनाया गया था: किशोर बियानी

फ्यूचर ग्रुप के संस्थापक किशोर बियानी ने ज़ीरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत के पॉडकास्ट में कहा है कि लालच, डर और अल्ट्रुइज़म (दूसरे का भला करने की कोशिश) के आधार पर बिग बाज़ार बनाया गया था। उन्होंने कहा, "लालच मतलब उत्पाद कम कीमत पर मिल रहे हैं, डर मतलब कुछ समय बाद वे नहीं मिलेंगे...और सभी ब्रैंड आपको आकर्षित करें।"

Load More