'बिग बॉस 11' के प्रतिभागी पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा का 5 साल बाद हुआ ब्रेकअप
'बिग बॉस 11' के प्रतिभागी पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा ने 5 साल बाद एक-दूसरे से अलग होने की जानकारी दी है। बंदगी ने ब्रेकअप को 'आपसी फैसला' बताते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "हमने जो समय साथ बिताया वो हमेशा याद रहेगा। जीवन में हम जो भी करने का फैसला करें, उसमें एक-दूसरे के लिए सिर्फ प्यार और सपोर्ट होगा।"