'बिग बॉस 16' को लेकर डरी हुई थी, पिता ने इसे करने के लिए मनाया: टीवी ऐक्ट्रेस सुंबुल तौकीर
रिऐलिटी शो 'बिग बॉस 16' की प्रतिभागी व टीवी सीरियल 'इमली' की ऐक्ट्रेस सुंबुल तौकीर ने कहा है कि ऑफर मिलने से पहले तक उन्होंने यह शो कभी नहीं देखा था। उन्होंने कहा, "(शो करने को लेकर) मैं बहुत डरी हुई थी...अपने पिता से कहा कि मैं इसे नहीं करूंगी लेकिन उन्होंने मुझे विश्वास दिलाया कि...मैं यह कर सकती हूं।"