'बिग बॉस ओटीटी 2' में प्रतिभागियों ने मुझे मेंटल कहा, बॉडी शेमिंग करते थे: बेबिका धुर्वे
टीवी ऐक्ट्रेस व 'बिग बॉस ओटीटी 2' में नज़र आ चुकीं बेबिका धुर्वे ने बताया है कि रिऐलिटी शो के दूसरे प्रतिभागी उन्हें मेंटल बोलते थे और बॉडी शेमिंग करते थे। शो की टॉप-5 प्रतिभागियों में शामिल रह चुकीं बेबिका ने कहा, "मुझे नेगेटिव व्यक्ति बोला गया। मेरे बारे में गलत-गलत बातें फैलाई गईं। यह मेरे लिए बहुत निराशाजनक था।"