'बिग बॉस' देख लो: 'अशनीर के बिना शार्क टैंक मज़ेदार नहीं' कहने वाले इंस्टा यूज़र से मित्तल
एक इंस्टाग्राम यूज़र ने शार्क टैंक इंडिया-2 के एपिसोड पर कमेंट किया कि 'अशनीर ग्रोवर जी नहीं हैं इसलिए मज़ा नहीं आ रहा' जिस पर शो के जज अनुपम मित्तल ने प्रतिक्रिया दी है। मित्तल ने कहा, "'बिग बॉस' देख लो।" दरअसल, ग्रोवर ने कहा था कि उन्हें 'बिग बॉस' से ऑफर मिला था जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था।