'बिग बॉस' फेम शालीन को रोहित शेट्टी ने दिया 'खतरों के खिलाड़ी' का ऑफर, उन्होंने ठुकराया
फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने रिऐलिटी शो 'बिग बॉस 16' के प्रतिभागी और ऐक्टर शालीन भनोट को उनके शो 'खतरों के खिलाड़ी' का ऑफर दिया। शालीन ने ऑफर को ठुकराते हुए कहा, "मुझे गिरगिट, सांप, छिपकली और बिजली के झटकों से बहुत डर लगता है इसलिए शो नहीं कर पाऊंगा।" बकौल शालीन, वह रोहित की फिल्मों में काम करना चाहते हैं।