'बिग बॉस' में एंट्री दिलाने का वादा कर ऐक्ट्रेस कविता विरमानी से ठगे गए ₹2 लाख

अभिनेत्री कविता विरमानी से 'बिग बॉस' में एंट्री का वादा कर ₹2.1 लाख ठगे गए हैं। उन्होंने शिकायत में कहा कि आरोपी ने जनवरी में उनसे संपर्क किया और रजिस्ट्रेशन के लिए रुपए मांगे। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने इंडस्ट्री के कुछ जाने-माने लोगों के नाम लेते हुए कहा कि उनमें से अधिकतर लोग शो के लिए मान गए हैं।

Load More