'बिग बॉस' में नज़र आ चुके 'सुपर चोर' को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने 'बंटी चोर' और 'सुपर चोर' कहे जाने वाले देविंदर सिंह को कानपुर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, देविंदर ने हाल ही में दिल्ली के पॉश इलाके में 2 घरों से लाखों का सामान चुराया। देविंदर 'बिग बॉस-4' में नज़र आया था और फिल्म 'ओए लकी! लकी ओए!' (2008) उसी पर आधारित है।