'बिग बॉस-16' फेम गौरी नागौरी राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले 'आप' में हुईं शामिल
राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले 'बिग बॉस-16' की प्रतिभागी व डांसर गौरी नागौरी रविवार को राजस्थान 'आप' प्रभारी विनय मिश्रा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कहा, "मैं चाहती हूं, नागौर को पहचान मिले।" उन्होंने कहा, "आम आदमी पार्टी से मुझे गुड वाइब्स मिलीं, 'आप' बदलाव ला सकती है जो देश के लिए महत्वपूर्ण है।"