बिग स्क्रीन पर रेफरल की जगह खुद को दिखाए जाने पर रोहित शर्मा की प्रतिक्रिया हुई वायरल
नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान ब्रॉडकास्टर द्वारा बिग स्क्रीन पर रेफरल की जगह खुद को दिखाए जाने पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की प्रतिक्रिया का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में रोहित यह इशारा करते देखे गए कि बिग स्क्रीन पर उनके बजाय रेफरल दिखाया जाए। बैकग्राउंड में भारतीय खिलाड़ी हंसते दिख रहे हैं।