बिजली कटने के बाद यूक्रेन में दोबारा ग्रिड से जोड़ा गया यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र
यूक्रेन के पावर ग्रिड ऑपरेटर ने बताया है कि ज़ापोरिज़झिया (यूक्रेन) में स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र को दोबारा ग्रिड से जोड़ दिया गया है। इससे पहले संयंत्र डीज़ल जेनरेटर के भरोसे था। गौरतलब है कि यूक्रेन ने दावा किया था कि गुरुवार को रूस के हवाई हमलों के कारण इस संयंत्र की बिजली कट गई थी।