'बिजली का कनेक्शन कट जाएगा' वाला मेसेज भेजकर जालसाज़ लोगों को बना रहे अपना निशाना
वॉट्सऐप और एसएमएस पर 'बिजली का कनेक्शन कट जाएगा' वाला मेसेज भेजकर जालसाज़ लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। जालसाज़ मेसेज में लिखकर भेज रहे हैं, "आपका बिजली का कनेक्शन 9:30 बजे डिस्कनेक्ट हो जाएगा...आपका पिछला बिल अपडेट नहीं हुआ था...हमें तुरंत (मोबाइल नंबर) कॉल करिए।" इसके बाद, कॉल करने वाले के अकाउंट से पैसे भी जा सकते हैं।