बिज़नेसमैन को डेट कर रही हैं 'बिग बॉस' फेम अर्शी खान, कहा- एक वर्ष बाद करूंगी शादी
ऐक्ट्रेस व 'बिग बॉस-14' फेम अर्शी खान ने 'ईटाइम्स' को दिए इंटरव्यू में डांसर ईशान मसीह को डेट करने की खबरों को खारिज करते हुए कहा है, "मैं बिज़नेसमैन को डेट कर रही हूं।" अर्शी ने अपने बॉयफ्रेंड को लेकर कहा, "वह फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं और मैं एक वर्ष बाद शादी करने का प्लान बना रही हूं।"