बिटकॉइन फ्रॉड केस में ₹97 करोड़ की संपत्ति सीज़ होने के बाद राज कुंद्रा ने शेयर किया पोस्ट
बिटकॉइन फ्रॉड केस में ईडी द्वारा ₹97.79 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त किए जाने के बाद बिज़नेसमैन राज कुंद्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "जब आप अपमानित महसूस करें तो शांत रहना सीखना एक अलग तरह की ग्रोथ है।" वहीं, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने इस मामले पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।