बिट्रोसी, मेडाल और शार्पलेस ने क्लिक केमिस्ट्री के लिए जीता केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार
अमेरिकी प्रोफेसर कैरोलीन बिट्रोसी, कोपेनहेगन (डेनमार्क) यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मोर्टेन मेडाल और स्क्रिप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट (अमेरिका) के बैरी शार्पलेस को केमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2022 का विजेता घोषित किया गया है। तीनों को यह पुरस्कार 'क्लिक केमिस्ट्री और बायोओर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास' के लिए मिलेगा और उन्हें संयुक्त रूप से 10 मिलियन स्वीडिश क्रोना (₹7.45 करोड़) भी मिलेंगे।