बिना अनुमति के हॉस्टल में जाने को लेकर डीयू प्रशासन ने राहुल गांधी को जारी किया नोटिस
दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के प्रशासन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बिना बताए जाने को लेकर नोटिस जारी किया है। डीयू ने कहा कि राहुल गांधी का दौरा 'अघोषित और अचानक' किया गया था। डीयू प्रशासन ने राहुल से कहा कि ऐसे दौरे से छात्रों की सुरक्षा को खतरा है और वह ऐसा दोबारा न करें।