बिना कपड़ों के महाराष्ट्र के अस्पताल में घूमता दिखा 'ड्रग्स का आदी' डॉक्टर, जांच शुरू
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर ज़िले के एक सरकारी अस्पताल में बिना कपड़ों के घूमते एक डॉक्टर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसके बाद जांच शुरू की गई है। फुटेज में डॉक्टर इधर-उधर घूमते हुए एक कपड़े से फर्श झाड़ता दिख रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, 45-वर्षीय डॉक्टर ड्रग्स का आदी है और घटना के समय उसने ड्रग्स लिए हुए थे।