बिना कोविड-19 वैक्सीन लगवाए औरंगाबाद में नहीं मिलेगा ईंधन और राशन
औरंगाबाद (महाराष्ट्र) ज़िला प्रशासन ने कहा है कि कोविड-19 वैक्सीन नहीं लगवाने वालों को पेट्रोल, गैस या राशन नहीं मिलेगा। आदेश के मुताबिक, पर्यटन स्थलों पर स्थित होटल, रिज़ॉर्ट और दुकानों पर सभी कामगारों के लिए टीकाकरण अनिवार्य है। प्रशासन ने दुकान व पेट्रोल पंप मालिकों व संचालकों को लोगों के टीकाकरण प्रमाणपत्र जांचने के निर्देश दिए हैं।