बिना टिकट वाले यात्रियों को भी मिलेगा मुआवज़ा: ओडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ितों को लेकर रेलवे

रेलवे के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने कहा है कि ओडिशा रेल हादसे के उन सभी पीड़ितों को भी मुआवज़ा दिया जाएगा जो बिना टिकट के यात्रा कर रहे थे। गौरतलब है, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे में मरने वालों के परिजन के लिए ₹10-₹10 लाख, गंभीर रूप से घायलों के लिए ₹2-₹2 लाख के मुआवज़े का एलान किया था।

Load More