बिना नॉमिनी वाले म्यूचुअल फंड और डीमैट अकाउंट फ्रीज़ नहीं करेगा सेबी
बाज़ार नियामक सेबी ने सोमवार को बताया कि वह उन निवेशकों के म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो और डीमैट अकाउंट को सीज़ नहीं करेगा जिन्होंने अपने नॉमिनी से जुड़ी जानकारियां नहीं दी हैं। सेबी ने कहा कि अनुपालन में सुगमता और निवेशकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मौजूदा निवेशकों और यूनिटधारकों के लिए यह फैसला लिया गया है।