बिना बताए लग्ज़री घड़ी ले जाने पर जर्मनी के एयरपोर्ट पर पकड़े गए आर्नोल्ड श्वार्ज़ेनेगर
हॉलीवुड अभिनेता आर्नोल्ड श्वार्ज़ेनेगर को बिना बताए लग्ज़री घड़ी ले जाने के आरोप में जर्मनी के म्यूनिख एयरपोर्ट पर करीब 3 घंटे के लिए हिरासत में लिया गया। श्वार्ज़ेनेगर ने कथित तौर पर अराइवल कस्टम फॉर्म में घड़ी लाने की बात नहीं बताई थी। कस्टम के प्रवक्ता के अनुसार, घड़ी इंपोर्ट की गई थी इसलिए उसे रजिस्टर कराना चाहिए था।