बिना यौन मंशा के किसी महिला को गले लगाना कोई अपराध नहीं है: बृजभूषण शरण सिंह
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने बुधवार को दिल्ली की एक अदालत से कहा कि बिना यौन मंशा के किसी महिला को गले लगाना या छूना कोई अपराध नहीं है। सिंह की ओर से उनके वकील राजीव मोहन ने कहा कि उनके (बृजभूषण) खिलाफ महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप काफी पुराने हैं।