बिना हेलमेट के पकड़े गए स्कूटर चालक ने बेंगलुरु में पुलिसकर्मी की उंगली पर दांत से काटा
बेंगलुरु में हेलमेट पहने बिना स्कूटर चलाते हुए पकड़े गए युवक द्वारा ट्रैफिक पुलिसकर्मी की उंगली पर दांत से काटे जाने का वीडियो सामने आया है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने युवक को रोकने के बाद उसके स्कूटर की चाबी ज़ब्त कर ली थी। युवक को गिरफ्तार किए जाने के बाद ज़मानत पर रिहा कर दिया गया है।