बिपरजॉय के बीच गुजरात में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाई गईं महिलाओं ने 700+ बच्चों को दिया जन्म

चक्रवात बिपरजॉय के मद्देनज़र गुजरात में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए करीब 1 लाख लोगों में शामिल गर्भवती महिलाओं ने 707 बच्चों को जन्म दिया है। सरकार के मुताबिक, चक्रवात प्रभावित 8 ज़िलों से 1,100 से अधिक गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया था। गौरतलब है, चक्रवात के चलते गुजरात के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश हुई है।

Load More