बिपोर्जोय से भारी नुकसान होने की आशंका, 150 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं: आईएमडी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, चक्रवाती तूफान बिपोर्जोय से भारी नुकसान होने की आशंका है और इससे गुजरात के कच्छ, देवभूमि द्वारका और जामनगर ज़िले सर्वाधिक प्रभावित हो सकते हैं। बकौल आईएमडी, गुजरात में बिपोर्जोय के तट से टकराने के दौरान 125-135 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से लेकर अधिकतम 150 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार तक हवाएं चलने का अनुमान है।