बिल गेट्स ने अपनी भारत यात्रा की तस्वीरें कीं शेयर, कहा 'भारत में मुझे प्रेरणा मिलती है'
अरबपति बिल गेट्स ने अपने ब्लॉग में अपनी भारत यात्रा की तस्वीरें शेयर कर लिखा है, "भारत में मुझे प्रेरणा मिलती है।" तस्वीरों में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चाय विक्रेता डॉली चायवाला के साथ दिखे। वहीं, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में वह अपनी गर्लफ्रेंड पॉला हर्ड और इन्फोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणी संग नज़र आए।