बिल गेट्स ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर दी बधाई
माइक्रोसॉफ्ट के अरबपति को-फाउंडर बिल गेट्स ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बधाई दी है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "आपने स्वास्थ्य, कृषि, महिलाओं के नेतृत्व में विकास और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे क्षेत्रों में वैश्विक प्रगति के लिए नवाचार के स्रोत के रूप में भारत की स्थिति को मज़बूत किया है।"