बिल गेट्स ने 'मन की बात' के 100वें एपिसोड के लिए पीएम मोदी को दी बधाई
दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने 30 अप्रैल को रेडियो पर प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 100वें एपिसोड के लिए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "कार्यक्रम ने स्वच्छता, स्वास्थ्य व महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर काम करने के लिए प्रेरित किया है।"