बिल गेट्स ने मोहम्मद रफी के गाने के साथ इंस्टा पर शेयर किया रोटी बनाने का एक नया वीडियो
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने शेफ एटान बरनाथ के साथ रोटी बनाने का एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। गेट्स ने इस वीडियो में दिवंगत गायक मोहम्मद रफी के गाने 'जान पहचान हो' का इस्तेमाल किया है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, "अपने पसंदीदा शेफ में से एक के साथ रोटी बनाने में बहुत मज़ा आया।"