बिलकिस गैंगरेप के दोषियों की रिहाई से जुड़ी याचिका से दोबारा अलग हुईं एससी की जज बेला
सुप्रीम कोर्ट की जज बेला त्रिवेदी ने खुद को बिलकिस बानो गैंगरेप केस के 11 दोषियों की जल्द रिहाई के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई से अलग कर लिया है। पिछले महीने भी बिलकिस की याचिका पर सुनवाई से त्रिवेदी ने खुद को अलग किया था। गौरतलब है, सभी दोषी 15 अगस्त को गोधरा की जेल से रिहा हुए थे।