बिलकिस गैंगरेप के दोषियों को 'संस्कारी' बताने वाले बीजेपी प्रत्याशी ने गोधरा में दर्ज की जीत

बिलकिस बानो गैंगरेप के 11 दोषियों को 'संस्कारी' बताने वाले बीजेपी प्रत्याशी सी.के. राउलजी ने गुजरात की गोधरा सीट पर जीत दर्ज की है। राज्य के पूर्व मंत्री राउलजी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की प्रत्याशी रश्मिताबेन दुष्यंतसिंह चौहाण को 35,198 मतों के अंतर से हराया है। गौरतलब है, बीजेपी को गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत मिला है।

Load More