बिलकिस बानो गैंगरेप केस के 3 दोषियों ने सुप्रीम कोर्ट से की सरेंडर की अवधि बढ़ाने की मांग
बिलकिस बानो गैंगरेप केस के 3 दोषियों ने जेल में सरेंडर करने की अवधि बढ़ाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। दरअसल, कोर्ट ने मामले में 11 दोषियों को रिहा करने के गुजरात सरकार के फैसले को रद्द कर 8 जनवरी को सभी दोषियों को 2 हफ्ते में जेल में सरेंडर का आदेश दिया था।