बिल्कुल नहीं: 'आपने कभी यूएफओ देखा है?' के सवाल पर नासा की वैज्ञानिक
नासा के जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी की डायरेक्टर लॉरी लेशिन ने 'आपने कभी इस दुनिया के बाहर बने हुए अंतरिक्ष यान (यूएफओ) देखे हैं?' के सवाल का जवाब देते हुए कहा है, "बिल्कुल नहीं।" उन्होंने कहा, "हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य कहीं और जीवन तलाशना है। हम सौर मंडल और उससे आगे भी जीवन का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।"